पुलिस के अनुसार रामनाथपुरम जिले का निवासी उदय कुमार (२९) गोलगप्पा बेचने का काम करता था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, विशुपुरम इलाके की में एक 17 वर्षीय लड़की ने पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता कुछ साल पहले अलग हो गए थे। उसके बाद से लड़की छात्रावास मेंं रहकर पढ़ाई करती थी। लड़की की पढ़ाई और छात्रवास में रहने का खर्च पूरा करने के लिए उसकी मां दूसरे लोगों के घरों में काम करती थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।
कॉलेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर वह लेट गई लेकिन ट्रेन के करीब आने पर उसने अपनी जान बचाने की कोशिश लेकिन ट्रेन की चपेट में आने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल भेजा।