सबसे पहले वीवी कुमार लिए डेब्यू मैच में 5 विकेट
पटेल से पहले, पांच भारतीय स्पिनर अपने पदार्पण टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारत के लिए अपने पदार्पण टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सबसे पहले स्पिनर वीवी कुमार थे, जिन्होंने 1960/61 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उनके बाद दिलीप दोशी ने 1979/80 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे।