कुलदीप ने इसके बाद लंच ब्रेक से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को अक्षर के हाथों कैच कराया। फोक्स ने नौ गेंदें खेल कर दो रन बनाए। इंग्लैंड इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक रोरी बर्न्स (25), डोमिनिक सिब्ले (3) और जैक लीच (0) के विकेट गंवा चुका था।