30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस दौरे की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से होने वाले पहले टी-20 मैच से होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Aug 2022, 11:08 PM IST

Team India

Team India

Australia and South Africa tour of India 2022: बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर होगी और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर होगी और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 28 सितंबर से होने वाले पहले T20 मैच से होगी। बता दें कि यह दौरा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। इस घरेलू दौरे पर भारतीय टीम के पास आखिरी मौका होगा अपने खिलाड़ियों को परखने और पहचानने का

बता दें टीम इंडिया का आगामी क्रिकेट कार्यक्रम काफी ज्यादा व्यस्त है। अभी पांच मैचों की टी-20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही है। इसके बाद 18 अगस्त से जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके ठीक बाद 27 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत है। फिर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर होगी। इस दौरे का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला नागपुर में 23 सितंबर को खेला जाएगा और तीसरा मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में होगा।

यह भी पढ़ें : 9 साल 3 महीने बाद घर लौटा यह भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज खेलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर होगी। जिसकी शुरुआत 28 सितंबर से होने वाले पहले T20 मैच से होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में दोनों टीमों के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा और तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी यह मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : अर्शदीप सिंह को मिल सकती है टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, 2022– टी20 सीरीज

मंगलवार 20 सितंबर, पहला T20I मोहाली
शुक्रवार 23 सितंबर, दूसरा T20I नागपुर
रविवार 25 सितंबर, तीसरा T20I हैदराबाद

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा, 2022– टी20 सीरीज

बुधवार 28 सितंबर, पहला T20I तिरुवनंतपुरम
रविवार 2 अक्टूबर, दूसरा T20I गुवाहाटी
मंगलवार 4 अक्टूबर, तीसरा T20I इंदौर

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा, 2022– ODI सीरीज
गुरुवार 6 अक्टूबर, पहला ODI लखनऊ
रविवार 9 अक्टूबर, दूसरा ODI रांची
मंगलवार 11 अक्टूबर, तीसरा ODI दिल्ली