30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबा करीम को उम्मीद, अर्शदीप सिंह को मिल सकती है टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई के सिलेक्टर रहे सबा करीम को लगता है कि अर्शदीप सिंह इस साल अक्टूबर-नवंबर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Aug 2022, 8:35 PM IST

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और बीसीसीआई के चयनकर्ता रहे सबा करीम ने एक बड़ा दावा किया है। करीम को उम्मीद है कि अर्शदीप सिंह इस साल अक्टूबर-नवंबर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात को मजबूती देने के लिए कारण भी गिनाए हैं कि आखिर क्यों अर्शदीप सिंह वर्ल्ड कप के लिए एकदम सही खिलाड़ी हैं। हाल ही में ही आईपीएल 2022 में डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन करने के चलते अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। वह भारतीय टीम के लिए अभी तक 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट झटके हैं

पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने उम्मीद जताई है कि अर्शदीप सिंह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने स्पोर्ट्स 18 से बातचीत करते हुए कहा 'मुझे अर्शदीप सिंह को लेकर काफी उम्मीदें हैं। वह डेथ ओवर में आक्रमण के साथ विविधता से गेंदबाजी करते हैं।

साथ ही स्लॉट के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और डेथ ओवरों में भी टीम को अच्छा संतुलन देते हैं। वह हर दिन नया कुछ सीख रहे हैं और हमें T20 वर्ल्ड कप के लिए एक ऐसे लेफ्ट हैंड पेसर की आवश्यकता है जिसमें इतनी विविधता हो। इसलिए मुझे लगता है कि विश्व चयन के मामले में अर्शदीप सिंह काफी ऊपर हैं।

यह भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान कहा तेज गेंदबाज की तरह 4 ओवर फेंक सकता हूं


आपको बता दें कि अभी तक अर्शदीप सिंह ने भारत लिए 4 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 6 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकोनामी 6.52 की और औसत 16.83 का रहा। इन चार T20 मुकाबलों में अर्शदीप सिंह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर दो विकेट का रहा है। बता दें कि अभी तक भारतीय टीम को आशीष नेहरा और जहीर खान जैसा लेफ्ट हैंड गेंदबाज नहीं मिला है। हो सकता है अर्शदीप सिंह इन दोनों तेज गेंदबाजों की टीम इंडिया में कमी पूरी कर सकें।

यह भी पढ़ें : जानें किस टीम ने जीता है सबसे ज्यादा बार एशिया कप, देखें लिस्ट