IPL 2024 आईपीएल 2024 के तहत मंगलवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी और सीएसके ने 63 रन से जीत दर्ज की। लेकिन, इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके चलते उनके ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सीएसके खिलाफ इस मैच में उन्हें स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है।