30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल की जगह उपकप्तान बन सकतें है हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। अब उन्हें T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को चोटिल केएल राहुल की जगह T20 वर्ल्ड कप के लिए उप कप्तान बनाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 4 Aug 2022, 9:09 PM IST

856.jpg

Hardik pandya and KL rahul

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने जब से आईपीएल में कप्तानी संभाली है तब से उनके प्रदर्शन में निखार आया है। गेंद और बल्ले से वह कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2022 में पहली बार कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। और अब खबर आ रही है कि हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आईपीएल में हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। इसी बीच भारत के विस्फोटक ओपनर केएल राहुल इंजरी का सामना कर रहे हैं। इस वजह से बीसीसीआई की चयन समिति केएल राहुल की जगह हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का उप कप्तान बना सकती है।

पंजाब केसरी की एक खबर के अनुसार बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि हार्दिक पांड्या एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। वह अब फिट है और कमाल की फॉर्म में चल रहा है। उन्हें T20 वर्ल्ड कप में उपकप्तान बनाया जाएगा या नहीं यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है।

लेकिन यह बात पर निश्चित है कि वह एक कप्तान है और आईपीएल में वह कप्तानी दिखा चुके हैं। उनके पास नेतृत्व कौशल है जो उन्होंने आयरलैंड दौरे पर दिखाया था। गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की T-20 सीरीज के लिए आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

बता दें कि लिमिटेड ओवर में भारतीय टीम के उप कप्तानी केएल राहुल संभालते हैं लेकिन वह इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था और अब जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी बीसीसीआई चयन समिति ने केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं किया है।

इस वजह से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि अब चयन समिति केएल राहुल की बजाय किसी और को उपकप्तान के विकल्प के रूप में ढूंढ रही है और इस विकल्प का हार्दिक पंड्या से बड़ा खिलाड़ी और कौन हो सकता है।

यह भी पढ़ें : ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट, ICC ने दिए संकेत