30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट, ICC ने दिए संकेत

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर काफी लंबे समय से विचार चल रहा है। इस पर इंटरनेशनल ओलंपिक समिति और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने क्या कुछ कहा है कि आप का विस्तार पूर्वक बताते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 4 Aug 2022, 5:26 PM IST

bat_and_ball.jpg

अगर सब कुछ ठीक रहा था तो साल 2028 लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट आप सभी को देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ 2022 में क्रिकेट की वापसी को लेकर इस बात की चर्चा तेज हो गई थी क्या ओलंपिक्स में भी क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है? लेकिन अब इंटरनेशनल ओलंपिक समिति क्रिकेट सहित अन्य कुछ खेलों को ओलंपिक 2028 लॉस एंजेलिस में शामिल करने को लेकर विचार कर रही है। इस पर इंटरनेशनल ओलंपिक काउंसिल ने आईसीसी को अपना विचार रखने के लिए कहा है। बता दें कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का निर्णय साल 2023 में लिया जा सकता है। गौरतलब है कि 24 साल बाद क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दोबारा शामिल किया गया है

ICC ने कही ये बड़ी बात

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी का मानना है कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाना चाहिए। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलादिर्स ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में जिस प्रकार का क्रेज क्रिकेट को मिल रहा है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस खेल का आकर्षण कितना ज्यादा है।

इसके अभी तक जितने भी मैच हुए हैं सभी में बंपर भीड़ उमड़ी है और रोमांचकारी मैच रहे हैं। हालांकि इस बार कॉमनवेल्थ में महिला क्रिकेट को ही जोड़ा गया है। अगली बार ओलंपिक में महिला और पुरुष क्रिकेट को जोड़ने की उम्मीद है। विश्व में क्रिकेट को लेकर आईसीसी काफी ज्यादा गंभीर है।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

बता दें कि इंटरनेशनल ओलंपिक समिति 2028 ओलंपिक संस्करण के लिए क्रिकेट के अलावा कुछ अन्य खेलों को शामिल करने के को लेकर विचार कर रही है। इन खेलों में बेसबॉल, किक बॉक्सिंग और मोटर स्पोर्ट्स शामिल है। लेकिन क्रिकेट को लेकर समिति विचार कर रही है जिसका अंतिम फैसला 2023 में लिया जा सकता है और यह देखने लायक होगा क्या ओलंपिक में क्रिकेट फिट हो पाता है या नहीं?

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के कुमार कार्तिकेय 9 साल बाद घर लौटे