रिशेप्सन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी, हॉकी टीम के खिलाड़ी सरदारा सिंह, रवि शास्त्री, अनुराग ठाकुर, राजीव शुक्ला, वीरेन्द्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में 1000 मेहमान शामिल हुए। इ ससे पहले शादी में सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी शामिल हुए थे।
समारोह में अनिल कुम्बले अपनी पत्नी चेतना के साथ पहुंचे। उनके बाद आर अश्विन पत्नी प्रीति, अजिंक्या रहाणे पत्नी राधिका और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा के साथ आए। टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी साक्षी के संग आए। जबकि मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और वरूण आरोन एक साथ आए। इनके अलावा कपिल देव, मुनाफ पटेल, चेतन चौहान, शरणदीप सिंह, आशीष नेहरा भी रिसेप्शन में शामिल हुए।