5 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, शेफाली रही 'मैन ऑफ द मैच'
भारतीय टीम की और से इंग्लैंड के खिलाफ 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। जिसमें स्नेह, तानिया, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अपने प्रदर्शन से सभी को लुभाने में सफल रहीं। स्नेह ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके जड़कर 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि तानिया ने 88 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें छह चौके जड़े। दीप्ति ने 168 गेंदों में 54 रन बनाए तो शेफाली ने 83 गेंद में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शेफाली भारत की ओर से दूसरी पारी में सिक्स लगाने वाली इकलौती खिलाड़ी रही। शेफाली ने पहली पारी में 96 और दूसरी पारी में 63 रन बनाए और उन्हें 'मैन आफ द मैच' दिया गया।