30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट मैचों में अनुभव की कमी के कारण मैं आउट हुई: स्मृति मंधाना

मंधाना ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, 'हम निश्चित रूप से विचार कर सकते हैं कि हम 50 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करने के अभ्यस्त नहीं हैं।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 19 Jun 2021, 1:11 PM IST

smriti_mandhana.png

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। फोलोऑन खेल रही भारतीय महिला टीम ने काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को बारिश से बाधित दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिए और वह अभी 82 रन पीछे चल रही है। वहीं इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया।

बारिश के कारण आई बाधा
पहले सत्र के बाद बारिश के कारण मुकाबले को कुछ देर तक रोकना पड़ा। हालांकि मैच दोबारा शुरू हुआ लेकिन चायकाल के बाद मैच में फिर बारिश के कारण बाधा आई और तीसरे दिन के खेल को समय से पहले रोकना पड़ा। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि खिलाड़ियों को टेस्ट के हर सत्र के समापन के समय आपस में बेहतर समझ बनाने के लिए अधिक टेस्ट मैच खेलने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें— इंग्लैंड पहुंचने के बाद महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नहीं आ रही नींद, वजह भी बताई

50 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करने के अभ्यस्त नहीं
मंधाना ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे। मंधाना ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, हम निश्चित रूप से विचार कर सकते हैं कि हम 50 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करने के अभ्यस्त नहीं हैं। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि टेस्ट मैचों में अनुभव की कमी के कारण मैं आउट हुई क्योंकि मैंने कल (गुरुवार) के आखिरी सत्र में अपना विकेट गंवा दिया था। उन्होंने कहा, लेकिन, निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि नॉट आउट होने के कारण दिन को समाप्त करने का थोड़ा दबाव था, जो एक भूमिका निभा सकता है। जितना अधिक हम टेस्ट मैच खेलते हैं, उतना ही हम परिस्थितियों के अभ्यस्त हो जाते हैं-लंच से पहले एक ओवर या दिन समाप्त होने से पहले एक ओवर और उन सभी सत्रों में, ताकि हम (उनके पास आने) के बारे में अधिक परिपक्व हो सकें और दबाव न लें।