30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड पहुंचने के बाद महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नहीं आ रही नींद, वजह भी बताई ​

स्मृति 7 साल बाद टीम के साथ टेस्ट मैच खेलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन उन्हें यहां नींद की समस्या आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 4 Jun 2021, 10:27 AM IST

smriti mandhana

smriti mandhana

भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। यहां दोनों ही टीमों को टेस्ट मैच खेलने हैं। फिलहाल टीम होटल में क्वारंटीन हैं। मैदान पर उतरने से पहले उन्हें कुछ दिन होटल में ही गुजारने पड़ेंगे। इस बीच महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड में उन्हें नींद नहीं आ रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना का कहना है कि इंग्लैंड दौरे पर उनकी नींद उड़ जाती है। उनका कहना है कि उनकी नींद यहां सुबह—सुबह खुल जाती है। हालांकि स्मृति मंधाना इंग्लैंड दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्मृति 7 साल बाद टीम के साथ टेस्ट मैच खेलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन उन्हें यहां नींद की समस्या आ रही है।

टाइमिंग रास नहीं आ रही
स्मृति का कहना है कि वो हर दौरे पर सोती हैं, लेकिन इंग्लैंड दौरे की बात अलग है। उन्हें इंग्लैड की टाइमिंग रास नहीं आती है। उनका कहना है कि इंग्लैंड की टाइमिंग भारत से पीछे होने की वजह से वह उन्हें सूट नहीं करती। स्मृति ने अपनी टीम मेट जेमिमा रोड्रिगेज के साथ वीडियो चैट में कहा कि वह जल्दी सो जाती हैं और सुबह 5—6 बजे उठ जाती हैं।

यह भी पढ़ें— डे-नाइट टेस्ट खेलने के बारे में कभी नहीं सोचा था: स्मृति मंधाना

लंबे समय बाद पूरी टीम के साथ दौरा
टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुकी स्मृति मंधाना ने कहा कि वह इंग्लैंड दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका मानना है कि उनके विचार से यह दौर काफी रोमांचक होने वाला है। स्मृति ने कहा कि वह लंबे वक्त बाद टूर कर रहे हैं। स्मृति ने कहा, 'T20 लीग के लिए हमने अकेले दौरे किए हैं, लेकिन पूरी टीम के साथ लंबे वक्त बाद टूर पर आई हूं।' वहीं स्मृति के टेस्ट कॅरियर की बात करें तो उन्होंने दो टेस्ट मैच में सिर्फ 81 रन बनाए हैं। वहीं लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रही है। 56 वनडे में स्मृति ने 2172 रन और 78 T20 मैच में 1782 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें— टेस्ट में डेब्यू करने के बाद गेंदबाज रॉबिन्सन ने मांगी माफी, नस्लवादी और लिंगभेद को लेकर किए थे ट्वीट

साउथ अफ्रीका के अच्छा नहीं रहा था परफॉर्मेंस
हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई लिमिटेड ओवर सीरीज में स्मृति का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा था। अफ्रीका के खिलाफ वनडे और T20 के कुल 8 मैचों की सीरीज में समृति ने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया था। यह अर्धशतक उन्होंने दूसरे वनडे में लगाया था। वहीं T20 में उनका हाईएस्ट स्कोर 48 रन का रहा है। सीरीज के अन्य 6 मैचों में उन्होंने केवल 85 रन ही बनाए थे।