30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डे-नाइट टेस्ट खेलने के बारे में कभी नहीं सोचा था: स्मृति मंधाना

एक इंटरव्यू में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने कहा कि उन्होंने वास्तव में कभी नहीं सोचा था कि इस पल का अनुभव कर पाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 May 2021, 12:55 PM IST

smiriti_mandhana.png

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से टेस्ट खेलना है। यह पहली बार होगा जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। इससे पहले टीम को अगले महीने इंग्लैंड दाैरे पर जाना है। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। हालांकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7 साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। अब डे—नाइट टेस्ट को लेकर टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने एक बयान दिया है। सलामी बल्लेबाजी मंधाना का कहना है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनकी टीम को कभी डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा।

घोषणा पर काफी खुशी हुई
भारतीय महिला टीम तीस सितंबर से तीन अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। इस पर मंधाना ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब वह पुरुषों के डे-नाइट टेस्ट देखती थीं तो उन्होंने वास्तव में कभी नहीं सोचा था कि इस पल का अनुभव कर पाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब इस डे—नाइट टेस्ट की घोषणा हुई तो काफी खुशी हुई। साथ ही मंधाना ने कहा कि उन्हें अपना पहला डे—नाइट वनडे और टी20 मैच याद है। उस वक्त वह एक छोटे बच्चे की तरह बहुत उत्साहित थीं।

यह भी पढ़ें— न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली बोले- भारत ने टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखा है...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण
साथ ही भारतीय महिला टीम की इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि डे—नाइट टेस्ट मैच के लिए उन्हें कई चीजों पर काम करना होगा। इसके लिए वे काफी उत्साहित हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह एक बेहतरीन पल होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें— क्रिकेट का जुनून: उम्र मात्र 2 साल, लगाता है विराट कोहली की तरह तगड़े शॉट, देखें वीडियो

फिलहाल इंग्लैंड सीरीज पर है ध्यान
मंधाना ने कहा कि वह पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलने को लेकर रोमांचित है लेकिन फिलहाल उनका ध्यान 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट पर है। उन्होंने कहा कि गुलाबी गेंद से अभ्यास शुरू करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि मैच में तीन-चार महीने का समय बाकी है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ ड्यूक गेंद से होने वाले टेस्ट मैच पर है।