9 महीने की उम्र से ही क्रिकेट की समझ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोकारो जिने के बिरटांड गांव के रहने वाले जयंत कुमार के पिता अमित कुमार का कहना है कि जयंत को क्रिकेट की समझ तब से ही आने लगी थी जब वह 9 माह का था। जब जयंत 9 महीने का था तो उसने मोबाइल पर विराट कोहली का बैटिंग करते हुए वीडियो देखा था, तब जयंत ने भी बैट लेने की जिद की थी। उसके पिता ने बैट दिला दिया। इसके बाद जयंत घर के सामने ही खुले मैदान में बैटिंग करने लगा।