4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हम इस श्रीलंका टीम के बारे में नहीं जानते हैं : भुवनेश्वर

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हम बस सीरीज जीतना चाहते हैं। हमें जैसे ही टीम पता चलेगी हम उस हिसाब से रणनीति बनाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 16 Jul 2021, 10:35 PM IST

bhuvneshwar.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (bhuvneshwar kumar) ने शुक्रवार को कहा है कि टीम इस श्रीलंका टीम के बारे में नहीं जानती है। इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए भुवनेश्वर ने वर्चुअल मीडिया से बातचीत में कहा, हमें नहीं पता उनकी टीम कैसी होगी लेकिन हमने इन्हें इंग्लैंड में खेलते हुए देखा है। उनकी टीम काफी प्रतिभाशाली है। हम बस सीरीज जीतना चाहते हैं। हमें जैसे ही टीम पता चलेगी हम उस हिसाब से रणनीति बनाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—पंत को कोरोना होने पर दिनेश कार्तिक ने जताई इंग्लैंड में खेलने की इच्छा, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

दो श्रीलंकन खिलाड़ी हुए चोटिल
इस सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला, बल्लेबाज कुशल मेंडिस और दनुश्का गुनाथीलाक नहीं होंगे जिन्हें अनुशासनात्मक कारण की वजह से निलंबित किया गया है, जबकि बल्लेबाज कुशल परेरा और गेंदबाज बिनुरा फर्नाडो चोटिल हैं। भुवनेश्वर ने कहा है कि यह सीरीज टी20 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए महत्वपूर्ण है जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है।

'श्रीलंका में सीरीज जीतने की उम्मीद'
भुवनेश्वर ने कहा, टी20 विश्व कप का आयोजन करीब है। हम इन मैचों में अच्छा करना चाहते हैं। हमारे पास तीन मैच हैं और यह सिर्फ प्रदर्शन करने की बात नहीं है। इसमें देखना है कि हम अपनी प्रतिभा को किस तरह निखारते हैं। उपकप्तान ने कहा, जाहिर है कि आप सीरीज जीतना चाहते हैं जिससे टी20 विश्व कप में मदद मिल सके। हम विश्व कप से पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतना चाहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—टी20 विश्व कप : करीब ढ़ाई साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, दोनों को एक ही ग्रुप में मिली जगह

द्रविड़ चीजों को आसान रखते हैं
इस दौरे के लिए कोच के रूप में आए राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर भुवनेश्वर ने कहा, यह काफी अच्छा है। मुंबई में क्वारंटीन में 14 दिन बिताने के बाद हम अभ्यास के समय मिले। भुवनेश्वर ने कहा, द्रविड़ चीजों को आसान रखते हैं। वह ज्यादा उलझाते नहीं है। टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ी हैं। द्रविड़ जो भी रणनीति बनाते हैं सभी उसे सुनते हैं। उनके पास अच्छा अनुभव है।