4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 विश्व कप : करीब ढ़ाई साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, दोनों को एक ही ग्रुप में मिली जगह

आईसीसी ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप की घोषणा की। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में कराया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 16 Jul 2021, 9:29 PM IST

india_and_pakistan.jpg

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीम इस साल होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सुपर-12 में एक ही ग्रुप में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए ग्रुप की घोषणा की। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में कराया जाएगा। राउंड-1 में आठ टीमें होंगी जिसमें ऑटोमेटिक क्वालीफायर्स श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। ये टीमें उन छह टीमों के खिलाफ खेलेंगी जिन्होंने क्वालीफाईंग इवेंट के जरिए इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है। आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में जबकि ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश ग्रुप बी में होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—पंत को कोरोना होने पर दिनेश कार्तिक ने जताई इंग्लैंड में खेलने की इच्छा, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

सुपर-12 में ग्रुप-1 में गत विजेता वेस्टइंडीज, 2010 की चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है। इनके अलावा राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली अन्य दो टीम भी इस ग्रुप में शामिल होंगी। ग्रुप-2 में 2007 की चैंपियन टीम भारत, 2009 की विनर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली अन्य दो टीम होंगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर-12 स्टेज में पहुंचेगी। दो टीमें 20 मार्च 2021 की टीम रैंकिंग के आधार पर चुनी जाएंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर
भारत का टी20 विश्व कप के सभी सत्रों में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड रहा है। भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने से दोनों देशों के बीच एक बार फिर आईसीसी के टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। आईसीसी के कार्यवाहक सीईओ जिओफ एर्लाडिस ने कहा, पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप की घोषणा कर खुशी हो रही है। इस दौरान कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—ये 5 क्रिकेटर्स हादसे में बचे थे बाल-बाल, किस्मत नहीं देती साथ तो जा सकती थी जान

टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

ग्रुप इस प्रकार हैं :

राउंड-1 :

ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया

ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुएना (पीएनजी) और ओमान।

सुपर-12 :

ग्रुप 1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1 और बी2

ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ए2 और बी1।