4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 5 क्रिकेटर्स हादसे में बचे थे बाल-बाल, किस्मत नहीं देती साथ तो जा सकती थी जान

दुनियाभर के कई क्रिकेटर्स अपने जीवन में जानलेवा हादसों में बाल-बाल बचे हैं। एक ही नहीं बल्कि कई बार जान जाती-जाती बची है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 16 Jul 2021, 7:58 PM IST

,

,

नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। विश्वभर में कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिन्होंने इस खेल में अपनी मौत को बहुत करीब से देखा है। अगर इन क्रिकेटर्स की किस्मत साथ नहीं देती तो शायद ही आज ये जिंदा होते। आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के साथ हुए हादसों के बारे में।

यह खबर भी पढ़ें:—पंत को कोरोना होने पर दिनेश कार्तिक ने जताई इंग्लैंड में खेलने की इच्छा, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की कार का देहरादून से दिल्ली आते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उस हादसे में शमी की दाईं आंख के ऊपर सिर पर चोट आई थी, जिसके बाद कई टांके लगे थे। लेकिन इस हादसे से उभरने के बाद शमी ने शानदार वापसी की थी।

करुण नायर
टेस्ट क्रिकेट में तीसरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज करुण नायर साल 2016 में एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। दरअसल, वक्त वह केरल में छुट्टियां मना रहे थे। उस दौरान नायर अपने परिवार के साथ पम्पा नदी पार एक नांव में अरनमुला मंदिर जा रहे थे, लेकिन नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई और करुण को कुछ दूरी तक तैरकर जाना पड़ा। हालांकि आसपास के गांव वालों ने उन्हें बचा लिया। उस दुर्घटना में करुण नायर ने अपने कई रिश्तेदारों को खोया था।

निकोलस पूरन
निकोलस पूरन को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भविष्य के रूप में देखा जाता है। जनवरी, 2015 में निकोलस पूरन भीषण एक्सीडेंट का शिकार होने के बाद चल भी नहीं पा रहे थे। निकोलस पूरन को त्रिनिदाद में सड़क दुर्घटना में चोट लगी। फिर उन्हें जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें दो पैरों की सर्जरी से गुजरना पड़ा। निकोलस पूरन को महीनों तक व्हीलचेयर में रहना पड़ा।

ब्रूस फ्रंच
ब्रूस फ्रेंच ने इंग्लैंड के लिए अपने 3 साल के कॅरियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले थे। ब्रूट को एक दुर्घटना नहीं बल्कि निरंतर दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा। 1987—88 में पाकिस्तान के दौरे पर अभ्यास करते समय भीड़ के एक दर्शक ने जब गेंद वापस करने के लिए फेंकी तो वह गेंद खिलाड़ी के सिर पर लग गई और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इसी के बाद जब हॉस्पिटल में थे तो उनके सिर पर लाइट गिर पड़ी थी। इसके अलावा 1985—86 में उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। अब ब्रूस संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड की टीम को कोचिंग दे रहे हैं।

ओशाने थॉमस
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस का फरवरी 2020 में जमैका में बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। इस दुर्घटना में थॉमस की कार पलट गई थी। लेकिन हादसे से उभरकर थॉमस ने क्रिकेट में जोरदार वापसी की थी।