scriptIND vs ENG: दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद पवेलियन लौटे | india vs england 2nd test update news in hindi day 2 stumps | Patrika News
क्रिकेट

IND vs ENG: दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद पवेलियन लौटे

IND vs ENG 2nd Test: भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्‍लैंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 253 रन ही बना सकी। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक बिना कोई नुकसान 28 रन बना लिए हैं। अब भारत की कुल बढ़त 171 रन की हो गई है।

Feb 03, 2024 / 05:19 pm

lokesh verma

yashasvi_jaiswal_and_rohit_sharma.jpg
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 396 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रन की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई नुकसान 28 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत के पास अब 171 रन की कुल बढ़त हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

इंग्‍लैंड को पहली पारी में 253 पर समेटने के बाद अपनी दूसरी में भारतीय टीम ने बिना कोई नुकसान 28 रन बना लिए हैं। कप्‍तान रोहित शर्मा 13 पर नाबाद हैं तो यशस्‍वी जायसवाल नाबाद 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। अब भारत के पास कुल 171 रन की बढ़त हो गई है। टीम की निगाहें अब तीसरे दिन 450 के पार पहुंचकर पारी घोषित करने पर होगी, ताकि जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी की जा सके।

159 पर आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौटी

भारत की पहली पारी के बाद इंग्लैंड को अपनी पहली में बेहद सधी हुई शुरुआत मिली। इंग्‍लैंड को पहला झटका कुलदीप यादव ने बेन डकेट के रूप में 59 के स्‍कोर पर दिया। 114 के स्‍कोर पर अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली को आउट कर दूसरा झटका दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने जो रूट (5) और ओली पोप (5) को आउट करके दो झटके दिए। इंग्लैंड का पांचवां विकेट 159 के स्‍कोर पर जॉनी बेयरस्टो (25) के रूप में गिरा। उन्हें भी बुमराह ने अपना शिकार बनाया।

बुमराह ने किया पांच विकेट हॉल

इंग्लिश टीम का छठा विकेट बेन फॉक्‍स के रूप में गिरा। फॉक्‍स 6 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्‍ड हुए। इंग्‍लैंड को सातवां झटका 172 के स्‍कोर पर रेहान अहमद (6) के रूप में लगा। उन्‍हें कुलदीप यादव ने अपना तीसरा शिकार बनाया। फिर जसप्रीत बुमराह ने कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स (47) को बोल्‍ड करके टीम को आठवां झटका दिया और फिर टॉम हॉर्टली (21) का आउट कर बुमराह ने अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। इंग्‍लैंड का आखिरी विकेट 253 के स्‍कोर पर गिरा।

भारत ने बनाए 396 रन

भारत ने यशस्वी जायसवाल की 209 रन की पारी की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए। जायसवाल के अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 40 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। वहीं, इंग्‍लैंड के लिए जेम्‍स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए तो टॉम हार्टली ने एक विकेट चटकाया।

Hindi News/ Sports / Cricket News / IND vs ENG: दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद पवेलियन लौटे

ट्रेंडिंग वीडियो