30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL Ist ODI Match : शिखर धवन की यंग ​ब्रिगेड ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हराया

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला गया। इस मुकबाले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Jul 2021, 10:39 PM IST

team_india.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य रखा। 262 रन के जवाब में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 24 बॉल में 43 रन ठोक डाले।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL Ist ODI: शिखर धवन ने तोड़ा मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

शिखर का बतौर कप्तान यह पहला वनडे मैच था और उन्होंने 95 गेंदों में 86 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इस मैच में ईशान किशन ने अपना वनडे डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही उन्होंने 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मनीष पांडे ने 40 गेंद में 26 रन बनाए, लेकिन एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर वह आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में अपना वनडे डेब्यू किया और उन्होंने 20 गेंद में 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

पृथ्वी शॉ रहे 'मैन ऑफ द मैच'
24 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इस मैच में 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड से नवाजा गया।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर में 262 रन बनाए हैं। ऐसे में भारत को जीत के लिए 263 रनों की जरूरत हैं। श्रीलंका की ओर से चमिका करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 35 गेेंदों में 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा दासुन शनाका ने (39), चरिथ असलंका (38), अविष्का फर्नोंडो (32), मिनोद भानुका (27) और भानुका राजपक्षे (24) रनों की पारी खेली। वहीं भारत की और से युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट चटकाए। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल लिया।

यह भी पढ़ें— क्रिकेटर शिवम दुबे ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान से रचाई शादी, दुआ मांगते देख फैंस ने किया ट्रोल

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आर.प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के साथ रविवार को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षा डेब्यू कर रहे हैं जबकि भारत के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का डेब्यू है। स्पिनरों के तौर पर भारत कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ खेल रहा है।

टीम :
भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (डब्ल्यू), भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (सी), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, दुशमंथा चमीरा, लक्ष्मण संदाकन।

5 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार आज दोनों टीमों एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इससे पहले यह वनडे सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी। लेकिन श्रीलंका की टीम में कोरोना के केस आने के बाद इसे 5 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL: पहले वनडे मैच में धनंजय डी सिल्वा के खेलने पर संशय, श्रीलंका को लग सकता है बड़ा झटका!

दरअसल, इंग्लैंड दौरे से लौटे श्रीलंका टीम के मुख्य कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी वजह से श्रीलंका की टीम का क्वारंटीन पीरियड बढ़ा दिया गया था। लेकिन आखिरकार यह सीरीज रविवार को शुरू हो ही गई।