30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 7 साल पुराने इतिहास को दोहराने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कैसा रहा है कोहली, रहाणे और पुजारा का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को लॉर्ड्स के मैदान पर शुरू होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Aug 2021, 9:18 PM IST

india_vs_england_test.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार से होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले में इस मैदान पर पुराने इतिहास को दोहराने से बचना चाहेगी। भारतीय टीम का इतिहास इस मैदान पर अच्छा नहीं रहा है और उसने यहां अबतक खेले गए 18 टेस्ट मैच में से सिर्फ दो ही मुकाबले जीते हैं। भारत को आखिरी बार 2014 के दौरे पर जीत मिली थी, जो उसे 1986 के बाद 28 वर्षो के पश्चात मिली थी।

यह भी पढ़ें— विराट कोहली की खराब फॉर्म पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

कोहली, रहाणे और पुजारा का रिकॉर्ड रहा है खराब
भारत के शीर्ष बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का इस वेन्यू पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कोहली, पुजारा और रहाणे ने लॉर्ड्स मैदान पर दो-दो टेस्ट मैच खेले हैं। कोहली का औसत 16.25, पुजारा का 22.25 और रहाणे का औसत 34.75 का है। रहाणे ने हालांकि, 2014 में शतक जड़ा था। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में छह पारियों पर सिर्फ एक शतक लगाया है, वो भी 2014 में रहाणे के बल्ले से निकला था। भारत को अपनी गेंदबाजी संयोजन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उम्मीद है कि भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ इस मैच में उतर सकती है।

रविचंद्रन अश्विन रह सकते हैं टीम से बाहर
हालांकि, इस बात पर संदेह है कि टीम रविचंद्रन अश्विन को खेलाएगी या नहीं। अश्विन का इंग्लैंड में अबतक रिकॉर्ड बेहतर रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तथा काउंटी मैच में बेहतर किया था। लेकिन उन्हें पहले टेस्ट मैच में जगह नहीं दी गई थी जिससे कई क्रिकेटर्स आश्चर्यचकित रह गए थे। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे और इसकी पुष्टि खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने की है।

यह खबर भी पढ़ें:—टी20 में 3 शतक लगाने वाले मनरो को नहीं मिली वर्ल्ड कप की टीम में जगह, निराश खिलाड़ी ने दिए संन्यास के संकेत

इशांत शर्मा को मिल सकता है मौका
भारत इस मैच में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मौका दे सकती है, जिन्होंने 2014 में लॉर्ड्स में भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 32 वर्षीय गेंदबाज ने उस मैच में 23 ओवर में 74 रन देकर सात विकेट लिए थे और भारत को 95 रनों से जीत दिलाई थी।