31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 में 3 शतक लगाने वाले मनरो को नहीं मिली वर्ल्ड कप की टीम में जगह, निराश खिलाड़ी ने दिए संन्यास के संकेत

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की मेजबानी में 17 अक्टूबर से यूएई में होने जा रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Aug 2021, 8:10 PM IST

colin_munro.jpg

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन भारत की मेजबानी में 17 अक्टूबर से यूएई में होगा। अभी से टीमों ने वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दो महीने पहले ही वर्ल्ड कप की अपनी टीम का ऐलान कर दिया। लेकिन न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कोलिन मनरो (Colin Munro) को टीम में जगह नहीं मिलने से काफी दुखी हैं। कोलिन ने दुखी होकर संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। दरअसल, उन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत का दौरा करने वाली न्यूजीलैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद कोलिन ने कहा कि शायद अब न्यूजीलैंड के लिए उनका आखिरी मैच हो गया है।

यह भी पढ़ें— विराट कोहली की खराब फॉर्म पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना दुख
कोलिन मनरो ने टीम में नहीं चुने जाने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा,‘जगह नहीं मिलने से काफी निराश हूं। यह मेरा लक्ष्य था जिसे मैं पाना चाहता था। लगता है कि शायद मैंने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है हालांकि मेरे पास इसकी चॉइस नहीं थी।’

कोलिन का क्रिकेट कॅरियर
कोलिन मनरो आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए फरवरी, 2020 में खेले थे। इसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में टी20 में 31.34 की औसत और 156.44 की स्ट्राइक रेट से 1724 रन बनाए हैं। उन्होंनें टी20 में 3 शतक भी लगाए। कोलिन पाकिस्तान सुपर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और बिग बैश लीग में भी खेलते रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान 140.21 की स्ट्राइक रेट और 37.94 की औसत से रन बनाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG 2nd Test : दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे मोईन अली

टॉप 15 में जगह नहीं बनाए पाए मनरो
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने मनरो को लेकर कहा कि वह एक अच्छे खिलाड़ी थे और हैं। लेकिन वह टॉप 15 में जगह नहीं बना पाए। वह सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध थे बाकी मैचों के लिए नहीं। टी20 वर्ल्ड के लिए चुने गए बाकी खिलाड़ी अन्य मैचों के लिए भी उपलब्ध हैं। इसलिए हमें यह फैसला लेना पड़ा।