31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG 2nd Test : दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे मोईन अली

IND vs ENG 2nd Test : भारत और इंग्लैंड के 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में गुरुवार से शुरू होगा। लॉर्ड्स में अब तक भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Aug 2021, 6:34 PM IST

virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 12 अगस्त से शुरू होगा। पहले टेस्ट में भारतीय टीम के जीतने के चांस ज्यादा थे, लेकिन बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 0-0 से बराबर है। भारत दूसरे मैच में जीतकर बढ़त बनाने के6 इरादे से उतरेगा। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि इंग्लैंड की टीम में मोईन अली (Moeen Ali) को मौका दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) और उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, मोईन अली, कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट कॅरियर में 8 बार आउट कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें— विराट कोहली की खराब फॉर्म पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

मोईन अली को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम में मोईन अली को मौका दिया जा सकता है। वह भारतीय टीम के कप्तान कोहली को 8 बार आउट कर चुके हैं। ऐसे में मोईन, कोहली की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में सबसे ज्यादा बाद आउट करने वाले स्पिनर्स
आदिल रशीद—9 बार
मोइन अली—8
ग्रीम स्वान—8
एडम जाम्पा—7
नाथन लियोन—7

चेन्नई टेस्ट में मोईन ने चटकाए थे 8 विकेट
मोईन अली ने इसी साल फरवरी में चेन्नई में हुई टेस्ट मैच में भारत के 8 विकेट चटकाए थे। लेकिन इंग्लैंड की रोटेशन की नीति के चलते उन्हें घर लौटना पड़ा था।

लॉर्ड्स के मैदान पर पिछला मैच हारा था भारत
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारत को पिछली बार वर्ष 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। उस मैच में इंग्लैंड ने भारत को तीन दिन में ही मात दे दी थी। इसलिए लॉर्ड्स के पिछले रिकॉर्ड से कोहली बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं जंग, दिल की बीमारी ने किया बुरा हाल

लॉर्ड्स के मैदान पर भारी है इंग्लैंड का पलड़ा
लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमोें के बीच 18 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। दो में हारी और 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। लॉर्ड्स में जीतने वाली टीम का सक्सेस रेट 55% है, लेकिन भारत यहां टॉस जीतकर टेस्ट कभी नहीं जीत पाया।