
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया (Image- IANS)
RR vs LSG: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 32वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 40 रन से हरा दिया है। इस मैच में जडेजा और आर्चर ने शानदार पारी खेली। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर LSG 9वें स्थान पर है।
अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस टीम को 32 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में पहला झटका लगा। इसी स्कोर पर टीम ने ध्रुव जुरेल (0) और वैभव सूर्यवंशी (8) का विकेट भी गिर गया। इसके बाद कप्तान रियान पराग (20) ने शिमरोन हेटमायर (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की।
रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा (20) के साथ छठे विकेट के लिए 33 रन, जबकि शुभम दुबे के साथ 7वें विकेट के लिए 49 रन की बड़ी साझेदारी करते हुए टीम को 159/6 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शुभम दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।
राजस्थान रॉयल्स (RR) के जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 18 ओवरों में महज 119 रन पर सिमट गई। LSG ने सिर्फ 11 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। निकोलस 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मिचेल मार्श ने हिम्मत सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जुटाकर टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया।
मार्श 41 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हिम्मत सिंह ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। तीन बल्लेबाजों के अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने महज 20 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Updated on:
23 Apr 2026 12:28 am
Published on:
23 Apr 2026 12:24 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
