13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराने में छूट गए थे टीम इंडिया के पसीने, 252 रन पर ढेर हो गई थी एमएस धोनी की टीम

IND vs AFG Tied Match Story: भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 3 में टीम इंडिया को जीत मिली है और एक मुकाबला टाई हो गया था, जो एशिया कप 2018 में खेला गया था।

2 min read
Google source verification
India vs Afghanistan

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs AFG ODI 2018 Match Story: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज से धर्मशाला में होने वाली है, लेकिन बारिश की वजह से पहले मुकाबले के लिए टॉस में देरी हो गई है। आपको बता दें कि अब तक दोनों टीमें चार बार वनडे मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से तीन बार भारत को जीत मिली है और एक मुकाबला टाई रहा है। उस मुकाबले में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 253 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी और 252 रन पर ही ढेर हो गई थी।

2018 में हुई थी कांटे की टक्कर

साल 2018 में खेले गए Asia Cup के सुपर-4 मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं। हालांकि उस एशिया कप का खिताब भारतीय टीम ने जीता था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले में क्रिकेट की जीत हुई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 252 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज Mohammad Shahzad ने 116 गेंदों में 124 रन की पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं Mohammad Nabi ने 56 गेंदों में 64 रन बनाए थे।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, तो कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए थे। खलील अहमद, दीपक चाहर और केदार जाधव को भी एक-एक सफलता मिली थी।

भारत के सामने 253 रन का लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा था। हांगकांग को 26 रन और पाकिस्तान को 8 विकेट से हराने वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर टीम इस मैच में उतरी थी।

राहुल- रायडू ने दी थी अच्छी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। KL Rahul और Ambati Rayudu ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारत को पहला झटका 18वें ओवर की पहली गेंद पर लगा, जब अंबाती रायडू 57 रन बनाकर आउट हुए। यहां तक टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद Dinesh Karthik ने 44 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी ओर केएल राहुल 60 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन 26वें ओवर में एमएस धोनी के आउट होने के बाद मैच का पूरा रुख बदल गया। धोनी ने 17 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 8 रन बनाए। इसके बाद मनिष पांडे, केदार जाधव और रवींद्र जडेजा की धीमी पारियों ने मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी दो ओवर में भारत को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और हाथ में तीन विकेट थे, लेकिन कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल और रवींद्र जडेजा के आउट होते ही भारतीय टीम 252 रन पर सिमट गई और मुकाबला टाई हो गया।

अब तक 10 मैच टाई कर चुका है भारत

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहली बार 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टाई वनडे खेला था। 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच टाई के बाद भारतीय टीम के 2 मैच और टाई रहे। आपको बता दें कि अब तक भारत ने वनडे इतिहास में 10 टाई मुकाबले खेले हैं।