13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: महिला टी20 वर्ल्ड कप में कल पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण है, खासकर टॉप ऑर्डर में, जहां स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शुरुआत से ही मैच की गति तय कर सकती हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 13, 2026

IND vs PAK Women T20 World Cup 2026

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला खेला जाएगा (photo - BCCI)

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'हाईवोल्टेज मैच' खेला जाना है। इस मुकाबले के दौरान एजबेस्टन में माहौल बेहद जोशीला रहने की उम्मीद है, क्योंकि बर्मिंघम में रहने वाले दक्षिण एशियाई समुदाय ने हमेशा ही भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों को खास मौकों में बदल दिया है।

भारत का टॉप ऑर्डर मजबूत

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अनुभव और आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण है, खासकर टॉप ऑर्डर में, जहां स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शुरुआत से ही मैच की गति तय कर सकती हैं। भारत के पास एक संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। इंग्लिश परिस्थितियों में रेणुका सिंह की स्विंग और दीप्ति शर्मा की निरंतरता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। क्रांति गौड़ भी इस मैच में अपनी चमक बिखेर सकती हैं।

पाकिस्तान की युवा टीम

दूसरी तरफ, फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान की युवा टीम मैदान पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। पाकिस्तानी टीम में दिग्गज स्पिनर सादिया इकबाल और निदा डार की भूमिका अहम होगी। डायना बेग भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं।

'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड में भारत पाकिस्तान पर भारी

भले ही भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान उलटफेर करने और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार होगा। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन पाकिस्तान को इससे आत्मविश्वास मिलेगा कि बड़े टूर्नामेंट्स में अक्सर अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलते हैं। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहे।

संभावित प्लेइंग-11:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह।

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इराम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डियाना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।