29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: ईस्ट ज़ोन के उपकप्तान चुने गए वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन बने कप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

बिहार के इस लेफ्ट-हैंडेड ओपनर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहले ही सबका ध्यान खींच लिया था। अब घरेलू क्रिकेट में लीडरशिप रोल मिलने से साफ है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उसकी मैच्योरिटी पर पूरा भरोसा जता रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 29, 2026

Vaibhav Suryavanshi Debut, Vaibhav Suryavanshi Age, India vs Ireland 2026, India Ireland 1st T20, Vaibhav Suryavanshi Record, Prithvi Shaw Debut, Youngest India Debut, Sachin Tendulkar Debut Record,

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo - X)

Vaibhav Sooryavanshi, East Zone Duleep Trophy squad: भारतीय क्रिकेट में एक नया अनोखा अध्याय लिखा गया है। महज 15 साल की उम्र में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन ने दूलिप ट्रॉफी 2026-27 के लिए उप-कप्तान बना दिया है। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम में वैभव डिप्टी की भूमिका निभाएंगे। टीम में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं।

वैभव पर चयनकर्ताओं ने किया भरोसा

बिहार के इस लेफ्ट-हैंडेड ओपनर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहले ही सबका ध्यान खींच लिया था। अब घरेलू क्रिकेट में लीडरशिप रोल मिलने से साफ है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उसकी मैच्योरिटी पर पूरा भरोसा जता रहे हैं। वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। वह दौरा उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में 19 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली, वहीं तीसरे टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इससे पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की यादगार पारी खेली थी, जिससे भारत चैंपियन बना था।

आईपीएल में जमकर बोला था बल्ला

आईपीएल 2026 में भी एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में 97 और 96 रन की पारियां खेलकर उन्होंने दिखा दिया था कि बड़े मैचों में वो कैसे खिलते हैं। पिछले महीने इंडिया-ए के लिए ट्राई सीरीज के फाइनल में भी 94 रन की तेज पारी खेल चुके हैं।

ईशान किशन टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते हैं

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और अब टेस्ट क्रिकेट में वापसी की कोशिश में हैं। दूलिप ट्रॉफी को वो अपनी फॉर्म लौटाने का मौका मान रहे हैं। दूसरी ओर, मोहम्मद शमी का चयन भी खास है। मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वो भारत के लिए नहीं खेले। श्रीलंका टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन दूलिप ट्रॉफी में प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को अपनी फिटनेस और घातकता का एहसास दिलाना चाहेंगे। टीम में बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और सूरज सिंधु जायसवाल भी हैं, जिससे गेंदबाजी आक्रमण मजबूत दिख रहा है।

वैभव के अलावा ये खिलाड़ी भी टीम में

टॉप ऑर्डर पर बंगाल के अनुभवी ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन होंगे, जो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टेस्ट टीम के करीब माने जाते हैं। उनकी अनुभवी बल्लेबाजी वैभव के आक्रामक अंदाज के साथ अच्छी जोड़ी बनाएगी। झारखंड के कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शिखर मोहन, ओडिशा के सुभ्रांशु सेनापति और असम के देनिश दास मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे।

ईस्ट जोन स्क्वॉड:

कप्तान: ईशान किशन
उप-कप्तान: वैभव सूर्यवंशी
अभिमन्यु ईश्वरन, सुदिप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार।स्टैंडबाय: आयुष लोहारुका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बारल, शरनदीप सिंह, स्वस्तिक सामल।