29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी, साक्षी और अरुंधति के बाद सचिन सिवाच ने पक्का किया ब्रॉन्ज मेडल

अब तक तीनों भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए हैं। इससे पहले, मंगलवार को तीन मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 29, 2026

CWG 2026

सचिन सिवाच का मेडल पक्का, पुरुषों के 60 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे (IANS/Biplab Banerjee)

Sachin Siwach, Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बॉक्सिंग इवेंट में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को साक्षी चौधरी और अरुंधति चौधरी के बाद अब सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सचिन सिवाच ने क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया।

सचिन के पक्ष में अपना फैसला सुनाया

पहले राउंड में सभी 5 जजों ने सचिन के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। इसके बाद अगला राउंड भी इसी तरह के नतीजे पर खत्म हुआ। हालांकि, तीसरे राउंड में ट्रेजर मोरेमी एक जज को प्रभावित करने में सफल रहे, लेकिन शेष चार जजों ने फैसला सचिन के पक्ष में सुनाया।

ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया

कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग फॉर्मेट के तहत सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इस जीत के साथ सचिन सिवाच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका लक्ष्य अगला मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल मैच तक पहुंचना होगा।

सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले छठे भारतीय मुक्केबाज

सचिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले छठे भारतीय मुक्केबाज बने गए हैं। उनसे पहले प्रीति, प्रिया, जादुमनी सिंह, साक्षी और अरुंधति चौधरी ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के अंतिम चार में जगह बना ली है।

मंगलवार को प्रिया ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को प्वाइंट्स के आधार पर 4-1 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। इसके बाद प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के मुकाबले में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। मंगलवार देर रात जादुमनी सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में म्वाले म्वेंगो को 5-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बुधवार को सचिन से पहले साक्षी और अरुंधति ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में भारत के लिए मेडल सुनिश्चित किए। महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में साक्षी ने नॉर्दन आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5-0 से हराया, जिसके बाद अरुंधति चौधरी ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के विभाजित फैसले मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।