29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026 Medal Standing: वेटलिफ्टिंग में भारत ने जीते 7 मेडल, जानें छठे दिन आए कितने मिले और कौन सबसे आगे

Commonwealth Games 2026 Medal Table Update: मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 2 सिल्वर मेडल मिले, जिसे 12 पदकों के साथ वह 9वें स्थान पर मौजूद है। सोमवार को भारत 10 पदकों के साथ 8वें स्थान पर था।
2 min read
Google source verification
cwg 2026 medal standing

वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर (फोटो- IANS)

Team India at CWG 2026: भारत के गुलवीर सिंह ने मंगलवार को देर रात कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। उससे ठीक कुछ देर पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला। इन दो मेडल के साथ टीम इंडिया ने अब तक 12 पदक जीत लिए हैं और वो मेडल टेबल में 9वें स्थान पर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 35 गोल्ड, 18 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के साथ पहले स्थान पर है, तो कनाडा ने 13 और इंग्लैंड ने 10 गोल्ड जीते हैं।

हरजिंदर ने किया बेस्ट प्रदर्शन

हरजिंदर ने कुल 227 किग्रा वजन उठाया; उन्होंने 'स्नैच' में 101 किग्रा से शुरुआत की और 'क्लीन एंड जर्क' में 126 किग्रा का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने कुल 240 किग्रा (108 किग्रा स्नैच + 132 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की न्या फीबे हेमैन ने 218 किग्रा (97+121) के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। हरजिंदर पूरी प्रतियोगिता के दौरान मेडल की दौड़ में बनी रहीं और क्लीन एंड जर्क के अपने आखिरी प्रयास में 126 किग्रा वजन उठाकर दूसरा स्थान पक्का किया।

वेटलिफ्टिंग में मिला 7वां मेडल

वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए यह सातवां मेडल है, जिसमें एक गोल्ड, पांच सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। ऋषिकांता सिंह चनंबम, राजा मुथुपंडी, वल्लुरी अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल जीते, जबकि बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने अब तक एकमात्र ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27:49.78 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर दौड़ पूरी की। इस स्पर्धा का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के काइ रॉबिन्सन (27:48.93 सेकंड) ने जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने (27:50.28 सेकंड) ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। साल 2018 में 'द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट' में शामिल होने के बाद, वे भारतीय एथलेटिक्स में लगातार आगे बढ़ते हुए देश के प्रमुख डिस्टेंस रनर बन गए।

गुलवीर ने 2023 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और इसके बाद 2022 एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। साल 2025 में साउथ कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने नई ऊंचाइयां हासिल कीं और खुद को एशिया के प्रमुख लॉन्ग-डिस्टेंस रनर के तौर पर स्थापित किया।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 पदक तालिका

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1ऑस्ट्रेलिया35182780
2कनाडा13101235
3इंग्लैंड10181543
4स्कॉटलैंड74415
5नाइजीरिया64212
6मलेशिया52310
7दक्षिण अफ्रीका47516
8न्यूजीलैंड37313
9भारत27312
10जमैका2002

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

Commonwealth Games 2026