28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

WI vs PAK 1st Test: पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए इमरान खान, वकार यूनुस और वसीम अकरम जैसे दिग्‍गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह टेस्‍ट में सर्वश्रेष्‍ठ औसत वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 28, 2026

Mohammad Abbas, WI vs PAK 1st Test,

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेकर खुदा का शुक्रिया अदा करते मोहम्‍मद अब्‍बास। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

West Indies vs Pakistan 1st Test: पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से तारौबा के ब्रायन लारा स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन ही यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेजबान वेस्‍टइंडीज ने पाकिस्‍तान के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्‍य रखा है। वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी में पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद अब्‍बास ने काफी जबरदस्‍त गेंदबाजी की और मेजबान टीम को महज 181 रनों पर समेट दिया। अब्‍बास ने अपने 15.5 ओवर में सिर्फ 22 रने देकर पांच विकेट हॉल अपने नाम किया और एक ही झटके में इमरान खान समेत सभी पाकिस्‍तानी पूर्व दिग्‍गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया।

मोहम्‍मद अब्‍बास टेस्‍ट क्रिकेट में सभी पाकिस्‍तानियों को पछाड़ा

मोहम्‍मद अब्‍बास टेस्‍ट क्रिकेट में पाकिस्‍तान के सबसे अच्‍छे गेंदबाजी औसत (कम से कम 100 विकेट) वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब तक 22.38 के दमदार औसत के साथ 118 विकेट चटका चुके हैं। इस मामले में 22.81 के औसत के साथ इमरान खान अब दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं, जिन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर 362 विकेट लिए थे।

इसके बाद 23.56 के औसत के साथ तीसरे नंबर वकार यूनिस (373 विकेट), चौथे नंबर पर 23.62 के औसत के साथ वसीम अकरम (414 विकेट) और 24.36 के औसत से 106 विकेट लेने वाले मोहम्मद आसिफ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस तरह एक ही झटके में मोहम्‍मद अब्‍बास ने सबको पछाड़ दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत (कम से कम 100 विकेट)

रैंकगेंदबाजविकेटगेंदबाजी औसत
1मोहम्मद अब्बास118*22.38
2इमरान खान36222.81
3वकार यूनिस37323.56
4वसीम अकरम41423.62
5मोहम्मद आसिफ10624.36

सभी 20 विकेट पाकिस्‍तानी पेसर्स ने लिए

बता दें कि इस टेस्ट से पहले पाकिस्तान के पेसर्स ने सिर्फ 92 टेस्ट विकेट लिए थे, जो 2024 की शुरुआत से हर वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप टीम से कम है। डब्‍ल्‍यूटीसी टीमों में सिर्फ बांग्लादेश का बॉलिंग एवरेज खराब था (35.82), जबकि पाकिस्तान का स्ट्राइक रेट 58.0 था, जो सिर्फ अफगानिस्तान (59.4) से बेहतर था, जो एक नॉन वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप टीम है। इस टेस्ट में पाकिस्‍तान के लिए सभी 20 विकेट पेसर्स ने लिए हैं।