
गौतम गंभीर के साथ सहायक कोच रायन टेन डोएशेट। (फोटो सोर्स: एक्स@/SportsN)
Ryan ten Doeschate resign from India's assistant coach: भारतीय टीम के इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे रायन टेन डोएशेट ने अचानक असिस्टेंट कोच का पद छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल खत्म कर दिया गया है। इस तरह राष्ट्रीय टीम से दो साल बाद उनकी छुट्टी हो गई है। माना जा रहा है कि नीदरलैंड के पूर्व कप्तान के आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में फिर से वापसी कर सकते हैं।
दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, रायन टेन डोएशेट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने फैसले के बारे में तब बताया था, जब टीम इंडिया यूके में थी। इसके तुरंत बाद इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल सीरीज दोनों में हार का सामना करना पड़ा। यह भी बताया जा रहा है कि उनका बीसीसीआई के साथ शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने वाला था, जो जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक चलना था।
भारत के 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर टेन डोएशेट सहायक कोच के तौर पर कोचिंग स्टाफ में शामिल किया था। वह गौतम गंभीर के भरोसेमंद में से एक माने जाते हैं। पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय टीम के सेटअप के कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने बतौर सहायक कोच बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों विभागों में अहम योगदान दिया।
टेन डोएशेट अब कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि केकेआर से उनका खास लगाव रहा है। वह बतौर खिलाड़ी 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद बतौर फील्डिंग कोच 2022 में फिर से फ्रैंचाइजी में वापसी की। वह 2024 तक केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे, जब हेड कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर के अंडर एक और चैंपियनशिप जीतने वाला अभियान रहा था। कोलकाता की फ्रैंचाइजी में उनकी उम्मीद के मुताबिक वापसी से वह अभिषेक नायर के साथ फिर से काम करेंगे।
Updated on:
28 Jul 2026 05:54 pm
Published on:
28 Jul 2026 05:37 pm
