28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच

ETPL 2026 Match Timing: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन का आगाज 26 अगस्‍त से होने जा रहा है, जिसके मैचों का शेड्यूल भी आ गया है। भारत में इन मैचों लाइव कब से देखा जा सकता है?
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 28, 2026

ETPL 2026 Match Timing

ETPL 2026: फ्रैंचाइजी के को-ऑनर राहुल द्रविड़ और कप्‍तान आर अश्विन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/thecricketgully)

ETPL 2026 Match Timing in India: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले एडिशन का आगाज 26 अगस्त से होगा। उद्घाटन मुकाबला रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच खेला जाएगा। छह टीमों के इस टूर्नामेंट 26 दिन तक दो वेन्‍यू नीदरलैंड्स में वूरबर्ग क्रिकेट क्लब और आयरलैंड में मालाहाइड में खेला जाएगा। इस एडिशन में क्रिकेट फैंस को आर अश्विन, फाफ डू प्‍लेसिस, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, हेनरिक क्लासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एनगिडी और ट्रेंट बोल्ट जैसे कई जाने-माने इंटरनेशनल स्‍टार क्रिकेटर देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट को भारतीय फैंस कितने बजे से देख पाएंगे? आइये आपको बताते हैं।

भारत में कब से देखे जा सकेंगे लाइव मैच

बता दें कि इस टूर्नामेंट की लाइव स्‍ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्‍ट की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन समय जरूर आ गया है। बताया जा रहा है कि 15 लीग पहले मैच वूरबर्ग में खेले जाएंगे, जिसके बाद टूर्नामेंट मालाहाइड में शिफ्ट हो जाएगा। जहां बाकी लीग मैच के साथ क्वालीफायर और फाइनल खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट के दो लेग 7 और 8 सितंबर को ट्रैवल डेज से अलग होंगे। लीग स्टेज में कई डबल-हेडर भी होंगे। पहला मैच लोकल टाइम सुबह 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे) और दूसरा लोकल टाइम दोपहर 3.15 बजे (भारतीय समयानुसार, शाम 6.45 बजे) शुरू होगा।

लीग स्‍टेज में खेले जाएंगे 30 मैच

लीग स्टेज में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। हर टीम डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में दूसरी टीम से दो बार भिड़ेगी। टेबल में टॉप पर रहने वाली टीमें सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें बची हुई जगह के लिए क्वालीफायर खेलेंगी।

उद्घाटन मैच को लेकर जोंटी रोड्स और स्‍टीव स्मिथ उत्‍साहित

रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर जोंटी रोड्स ने कहा कि पहले सीजन को ओपन करना हमारे लिए खुशी की बात है। हम रॉटरडैम के पैशन और स्पिरिट को मैदान पर लाने और इस हिस्टोरिक मोमेंट को अपने होम फैंस के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते।

वहीं, एम्सटर्डम फ्लेम्स के को-ओनर स्टीव वॉ ने कहा कि ओपनिंग मैच एम्स्टर्डम फ्लेम्स और उस तरह के क्रिकेट को इंट्रोड्यूस करने का एक शानदार मौका है, जिसे हम खेलना चाहते हैं। हमें यूरोपियन क्रिकेट के इस रोमांचक नए चैप्टर का हिस्सा बनने पर गर्व है और हम इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग