28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्‍ट सीरीज का आगाज 15 अगस्‍त 2026 से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए भारत ने अपनी 15 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ एक्टिव गेंदबाजों में सबसे आगे रवींद्र जडेजा हैं, जिनके पास इस सीरीज में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 28, 2026

IND vs SL Test Series, Ravindra Jadeja,

रवींद्र जडेजा को विकेट लेने की बधाई देते साथी खिलाड़ी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय टीम लंबे समय से विदेशी दौरों पर व्‍हाइट बॉल सीरीज के बाद अब टेस्‍ट क्रिकेट खेलने को तैयार है। टीम इंडिया अब श्रीलंका टूर पर जाएगी। जहां दोनों के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 15 अगस्‍त से गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 15 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी शामिल किया गया है। इस सीरीज में उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा।

कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने से 13 विकेट दूर रवींद्र जडेजा

बता दें कि रवींद्र जडेजा अभी तक श्रीलंका के खिलाफ सात मैचों की 14 पारियों में 33 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस सीरीज में चार विकेट लेते ही वह इशांत शर्मा (36) को पीछे छोड़ देंगे। जबकि अगर वह इस सीरीज में 13 विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो महान ऑलराउंडर कपिल देव के श्रीलंका के खिलाफ 45 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यहां यह भी साफ कर दें कि श्रीलंका के खिलाफ एक्टिव भारतीय गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा फिलहाल शीर्ष पर बने हुए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष भारतीय गेंदबाज

रैंकगेंदबाजमैचविकेटसर्वश्रेष्ठऔसत
1अनिल कुंबले18747/5931.20
2रविचंद्रन अश्विन11626/4621.93
3हरभजन सिंह16537/6239.77
4कपिल देव14455/11026.55
5ईशांत शर्मा12365/5435.88
6रविंद्र जडेजा7335/4123.72

अनिल कुंबले शीर्ष पर

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस मामले में महान स्पिनर अनिल कुंबले शीर्ष पर काबिज हैं। उन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 74 विकेट अपने नाम किए। इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर न्‍यूजीलैंड के टिम साउदी और पाकिस्‍तान के सईद अजमल हैं, जिन्‍होंने 28-28 पारियों में 66-66 विकेट चटकाए। वसीम अकरम 19 मैचों की 32 पारियों में 63 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 62 विकेट के साथ इस सूची में 5वें पायदान पर काबिज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

रैंकगेंदबाजदेशमैचविकेटसर्वश्रेष्ठऔसत
1अनिल कुंबलेभारत18747/5931.20
2टिम साउदीन्यूजीलैंड14666/6819.83
2सईद अजमलपाकिस्तान14665/6832.87
4वसीम अकरमपाकिस्तान19635/4321.26
5रविचंद्रन अश्विनभारत11626/4621.93
6नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया15605/3431.98
7शेन वॉर्नऑस्ट्रेलिया13595/4325.54
8जेम्स एंडरसनइंग्लैंड14586/4022.18
9मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया11576/5018.89
10वकार यूनिसपाकिस्तान13566/3422.73

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग