28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Team India Test Schedule: 3 टीमों के खिलाफ टीम इंडिया को खेलने हैं 9 टेस्ट, जानें कब और कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले

World Test Championship 2025-27 में भारतीय टीम पहली बार टॉप-4 से बाहर हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अब टीम इंडिया को फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए बचे नौ टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
2 min read
Google source verification
Team India

भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Team India in WTC 2025-27 Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के मौजूदा साइकल में भारतीय क्रिकेट टीम नौ टेस्ट मैच खेलने के बाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। WTC के इतिहास में यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टॉप-4 से बाहर हो गई है। हालांकि अब भी टीम इंडिया टॉप 2 में जगह बना सकती हैं, उसके लिए बचे हुए 9 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार

भारत को हाल ही में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी दो टेस्ट मैच गंवा चुकी थी। लगातार मिली इन हारों के बाद टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल की राह मुश्किल जरूर हो गई है, लेकिन अभी भी उसके पास वापसी का मौका है।

भारत को मौजूदा WTC चक्र में अभी नौ टेस्ट मैच और खेलने हैं। इनमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। यदि टीम इंडिया इन नौ मुकाबलों में कम से कम सात जीत दर्ज कर लेती है, तो उसके WTC 2027 फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी। हालांकि, अंतिम समीकरण अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेंगे।

टीम इंडिया के अगले टेस्ट मैचों का शेड्यूल

भारत की अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ होगी। 15 से 19 अगस्त के बीच पहला टेस्ट गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा। इसके बाद नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दो टेस्ट मैच वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके मुकाबले नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होंगे।

WTC 2025-27 अंक तालिका

मौजूदा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया आठ में से सात टेस्ट जीतकर 87.50 प्रतिशत अंक प्रतिशत (PCT) के साथ पहले स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 75.00 प्रतिशत के साथ दूसरे, न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे और बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, भारत 48.15 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड134813824.36
8वेस्टइंडीज101721815.00
9पाकिस्तान413048.33

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग