
33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन (Photo - ESPN)
Saransh Jain Earns Callup For Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में एक नाम ने सबका ध्यान खींचा है, और वो नाम है, सारांश जैन। इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वाशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मध्य प्रदेश के इस 33 वर्षीय ऑलराउंडर को पहली बार नेशनल टीम (टेस्ट कॉल-अप) में शामिल किया गया है।
मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सारांश जैन एक बेहतरीन ऑफ-स्पिनर और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा है। हाल ही में उन्होंने इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका में अपने प्रदर्शन से सिलेक्टर्स का दिल जीत लिया था। उन्होंने दूसरे इनफॉर्मल टेस्ट मैच में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी और 6 विकेट भी चटकाए थे। ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो सारांश के नाम 188 विकेट और 2200 से ज्यादा रन दर्ज हैं, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल हैं।
हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी सारांश ने अपनी मिस्ट्री स्पिन का जादू दिखाया था। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। इसी शानदार फॉर्म का ईनाम उन्हें अब टीम इंडिया के टिकट के रूप में मिला है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जाएगा। वहीं दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी क्रिकेट ग्राउंड (SSC Cricket Ground) में आयोजित होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर है। ऐसे में यह सीरीज भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी टीम में रखा गया है, लेकिन उनका खेलना BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही तय होगा।
बता दें , वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इन्होंने पिछले कुछ समय में भारतीय टेस्ट टीम के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से बहुत महत्यपूर्ण योगदान दिया है। देखना ये होगा कि अब जब वह टीम में नहीं हैं, तो क्या उनकी जगह टीम में शामिल हुए सारांश जैन उनकी कमी पूरी कर पाएंगे?
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।
Updated on:
28 Jul 2026 10:27 am
Published on:
28 Jul 2026 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
