13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, मात्र 48 गेंद पर ठोका शतक, तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

रहमानुल्लाह गुरबाज 51 गेंदों में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान के लिए बनाया गया सबसे तेज शतक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 13, 2026

Rahmanullah Gurbaz, India vs Afghanistan 1st ODI:

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा (photo - EspnCricInfo)

Rahmanullah Gurbaz, India vs Afghanistan 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 गेंद पर शतक जड़ दिया है।

गुरबाज ने जड़ा 9वां वनडे शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज 51 गेंदों में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 102 रनों की पारी खेली। यह गुरबाज के वनडे करियर का 9वां शतक है। वहीं बतौर विकेटकीपर यह उनका सातवां शतक है। उनसे पहले सिर्फ़ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने 25 साल की उम्र से 13 शतक लगाए थे।

अफ़गानिस्तान के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक

48 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ vs भारत, धर्मशाला, 2026
72 - मोहम्मद शहज़ाद vs स्कॉटलैंड, एलोवे, 2010
72 - करीम सादिक vs नीदरलैंड, शारजाह, 2012
85 - नवरोज़ मंगल vs स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013
85 - मोहम्मद शहज़ाद vs आयरलैंड, बेलफ़ास्ट, 2019

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक

यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान के लिए बनाया गया सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 72 गेंद पर दो खिलाड़ियों के नाम था। विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ और करीम सादिक ने 2012 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 72 गेंदों पर शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक

यह भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने कानपुर में 2005 में मात्र 45 गेंदों में शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं 57 गेंदों में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर (बेंगलुरु, 2013), दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (मुंबई, 2015) और न्यूज़ीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (हैदराबाद, 2023) ने भारत के खिलाफ ऐसा किया है।

भारत के खिलाफ सबसे तेज़ वनडे शतक

45 - शाहिद अफरीदी (PAK), कानपुर, 2005
48 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG), धर्मशाला, 2026
57 - जेम्स फॉकनर (AUS), बेंगलुरु, 2013
57 - एबी डी विलियर्स (SA), मुंबई WS, 2015
57 - माइकल ब्रेसवेल (NZ), हैदराबाद, 2023

इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते ओवरों में 25-25 ओवरों की कटौती देखने को मिली है। इस मैच में टीम इंडिया 2 डेब्यूटेंट खिलाड़ियों के साथ उतरी है। भारतीय टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है।