22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पंत ने किए ये दो बलदाव, देखें प्लेइंग 11

LSG vs RR: लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। वहीं रियान पराग ने कोई बदलाव नहीं किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 22, 2026

लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स का मुक़ाबला खेला जा रहा है (Photo - IPL 2026)

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। मयंक यादव को आवेश खान की जगह मौका मिला है जबकि दिग्वेश राठी को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से लखनऊ को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, राजस्थान का आगाज लगातार 4 जीत के साथ हुआ, लेकिन पिछले दोनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, सिद्धार्थ एम, मैथ्यू ब्रीत्जके, अब्दुल समद।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग