
वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)
LSG vs RR, Vaibhav Sooryavanshi Records: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच मैच को जीत दोनों टीमें जीत की राह पर वापस आना चाहेंगी। लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वैभव के पास आज 3 ऐसे महारिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो उन्हें दिग्गजों की कतार में खड़ा कर देंगे। जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में जिन पर आज सबकी नजर रहेगी।
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान किया है। आज अगर वह लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 2 रन और बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में सबसे तेज 500 रन पूरे करने वाले 11वें बल्लेबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं, वह श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने 14 पारियों में यह कमाल किया था।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से आईपीएल करियर (13 मैच) में अब तक 44 छक्के जड़ दिए हैं। आज अगर उनके बल्ले से 6 छक्के और निकलते हैं, तो उनके आईपीएल में 50 छक्के पूरे हो जाएंगे। ऐसा करते ही वह करुण नायर, पार्थिव पटेल और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 357 सिक्स लगाए है। उनके बाद रोहित शर्मा जिसने 310 लगाए और फिर विराट कोहली का नंबर आता है जिन्होंने 299 छक्के लगाए है।
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ आईपीएल (IPL) ही नहीं, बल्कि ओवरऑल टी20 क्रिकेट में भी एक बड़ा मुकाम हासिल करने के करीब हैं। अगर आज वह लखनऊ के खिलाफ 53 रनों की पारी खेल लेते हैं, तो टी20 फॉर्मेट में उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
Updated on:
22 Apr 2026 05:48 pm
Published on:
22 Apr 2026 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
