31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं जंग, दिल की बीमारी ने किया बुरा हाल

न्यूजीलैंड के 51 वर्षीय क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स फिलहाल लाइफ सपोर्ट्स सिस्टम पर हैं। हार्ट की सर्जरी के बाद भी उनका शरीर उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया ने दे रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Aug 2021, 3:48 PM IST

chris_cairns.jpg

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस केयर्न्स फिलहाल जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। वे इसी हफ्ते अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। दरअसल, क्रिस दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके हार्ट की सर्जरी भी की गई है।

यह भी पढ़ें— विराट कोहली की खराब फॉर्म पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

तबीयत बिगड़ने पर गिर पड़े थे क्रिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस केयर्न्स के हार्ट की सर्जरी करने के बाद भी उनका शरीर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी पत्नी मेलनी ने बताया कि उनका पूरा परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। वहीं वह लगातार डॉक्टर्स से सलाह-मशविरा करने के साथ भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है। खबर है कि 51 वर्षीय क्रिस केयर्न्स तबीयत बिगड़ने के बाद गिर पड़े थे।

इन क्रिकेटर्स ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
क्रिस की तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रैंडन मैकुलम, वीवीएस लक्ष्मण, न्यूजीलैंड के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड व्हाइट ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। व्हाइट ने कहा कि क्रिस एक आदर्श पति, पिता और बेटे हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। वहीं मैकुलम ने कहा कि हम सब जानते हैं क्रिस एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं।

क्रिस का क्रिकेट कॅरियर
क्रिस न्यूजीलैंड के एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 1989 से 2006 के बीच 62 टेस्ट, 215 वनडे और 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। फिलहाल वह एक न्यूज चैनल के लिए कमेंट्री कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया से हो सकती है रवि शास्त्री की विदाई, विराट कोहली की कप्तानी पर भी खतरा: रिपोर्ट

मैच फिक्सिंग के लगे थे आरोप
क्रिस पर वर्ष 2008 में इंडियन क्रिकेट लीग में खेलने के दौरान मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरे थे। इसके बाद क्रिस ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। 2012 में उन्होंने आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के खिलाफ भी मानहानि का मामला जीता था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल