13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2020- दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 163 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए

less than 1 minute read
Google source verification
IPL 2020- दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 163 रन का लक्ष्य

IPL 2020 - Delhi Capitals give target of 163 runs to Mumbai Indians

अबू धाबी । दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-13 में रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के अर्धशतक के दम पर किसी तरह 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।

धवन ने अपनी 69 रनों की नाबाद पारी में 52 गेंदों का सामना कर छह चौके, एक 6 लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए। मुंबई के लिए क्रूणाल पांड्या ने दो और ट्रेंट बाउल्ट ने एक विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक 24 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 12-12 मैच जीते हैं।

दिल्ली ने दो बदलाव किए हैं। टीम ने शिमरन हेटमायेर की जगह एलेक्स कैरी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में मौका दिया है। मुंबई ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।