30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: धोनी की टीम सीएसके को यूएई के लिए भरनी थी उड़ान, ऐन वक्त पर आई ये अड़चन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम यूएई की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईपीएल के दूसरे फेज में मुंबई से होगा पहला मुकाबला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 12 Aug 2021, 8:57 PM IST

chennai_super_kings.jpg

नई दिल्‍ली। IPL 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होगा। इसी के साथ आईपीएल टीमों ने यूएई जाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित टीम के सभी बड़े खिलाड़ी चेन्नई पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई की टीम 13 अगस्त को यूएई रवाना होनी थी, लेकिन इससे ठीक पहले टीम के सामने एक अड़चन आ गई। टीम मैनेजमेंट को जिसका जल्द ही समाधान निकालना होगा।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

यूएई ने दी है टीमों को उतरने की इजाजत
आईपीएल 2021 के फेज टू के लिए यूएई सरकार ने अभी टीमों को उतरने की इजाजत नहीं दी है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 13 अगस्त को रवाना होना था। इसलिए बीसीसीआई को जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना होगा। अब चेन्नई की टीम जब ही उड़ान भरेगी जब परमीशन मिल जाएगी। लेकिन चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ी इस वक्त जो भारत में वह चेन्नई पहुंच चुके हैं। इसमें एमएस धोनी से लेकर दीपक चाहर और सुरेश से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा कई भारतीय खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG 2nd test Live: भारत की शानदार शुरुआत, रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे फेज में चेन्नई का पहला मुकाबला मुंबई से
आईपीएल 2021 के दूसर फेज में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से होना है। मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई जाने की तैयारी में है। वह एक से दो दिन के भीतर रवाना हो जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज के बाद टीम से जुड़ेंगे। बाकी टीमों ने भी यूएई जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्योंकि यूएई जाकर सभी को पहले क्‍वारंटीन में रहना होगा, उसके बाद सभी का कोरोना टेस्‍ट होगा, इसमें निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान में जाकर प्रैक्‍टिस करने की परमीशन दी जाएगी।