1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: मिश्रा जी बने आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज, टॉप पर काबिज हैं धोनी के चहेते गेंदबाज

IPL TOP 3 Wicket Taker : गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ के बॉलर अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ एक ही गेंदबाज हैं, जबकि कल एक गेंदबाज की उन्होंने बराबरी की थी।

3 min read
Google source verification
mishra_ji.jpg

IPL TOP 3 Wicket Taker : शनिवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबले के पहले मैच में लखनऊ के गेंदबाज अमित मिश्रा ने 2 ओवर में 9 रन देकर अभिनव मनोहर का विकेट अपने नाम किया इस विकेट को चटकते हीं अमित मिश्रा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और आईपीएल इतिहास में अमित मिश्रा तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस फेहरिस्त में मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बराबरी की। जबकि पहले स्थान पर इस फेहरिस्त में धोनी के चहेते गेंदबाज हैं। आइये जानते हैं उन टॉप 3 गेंदबाज के नाम जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट चटकाए।

3. Amit Mishra : अमित मिश्रा आईपीएल की शुरुआत में अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। जिसके बाद डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और फिलहाल लखनऊ की ओर से खेल रहे हैं। अब तक खेले 158 मैचों में अमित मिश्रा ने 3305 गेंद डाली है। इसमें 4041 रन बने हैं।
इस दौरान अमित मिश्रा ने 170 विकेट भी चटकाए और 17 रन देकर पांच विकेट उनके आईपीएल खेल का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है।
एक पारी में अमित मिश्रा ने पांच विकेट है एक बार लिया है और उनकी इकोनामी 7.34 रही है।
इस लिहाज से कहा जाए तो अमित मिश्रा काफी किफायती गेंदबाज रहे हैं और आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अभी तीसरे नंबर पर हैं।

2. Lasith Malinga : लसिथ मलिंगा अपने लाजवाब एक्शन के लिए मशहूर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा जो मुम्बई इंडियंस के लिए खेलते थे। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 18 अप्रैल 2009 को आईपीएल में अपना पहला मैच खेला था और चेन्नई के खिलाफ हीं 12 मई 2019 को अपना आखिरी मैच खेला। अपने कैरियर में मलिंगा ने 122 मैच खेले। जिसमें 2827 गेंदे डाली और 3365 दिए।
इस दौरान उन्होंने 170 विकेट चटकाए।
13 रन देकर पांच विकेट उनके कैरियर का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा। अपने कैरियर में मलिंगा ने एक बार पांच विकेट लिया।

1. DJ Bravo : डीजे ब्रावो मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले डीजे ब्रावो कुछ दिन बाद चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए और यहां के परमानेंट हिस्सा बन गए। धोनी को इस गेंदबाज पर काफी भरोसा था क्योंकि अंत के ओवरों में ब्रावो किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे।
अपने कैरियर में खेले 161 मैचों में इस गेंदबाज ने 3119 गेंदे फेंकी जिसमें 4360 रन बने।
इस दौरान उन्होंने 183 विकेट चटकाए।
22 रन देकर चार विकेट उनका कैरियर का बेस्ट परफॉर्मेंस था और इस दौरान उनकी इकोनामी 8.39 रही।
डीजे ब्रावो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं फिर भी सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में नंबर 1 पर काबिज हैं।