Rohit Sharma Back in MI Camp: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) खेले में वापसी हो गई है. एमआई ने सोशल मीडिया पर उनका शानदार स्वागत किया और इस स्वागत को देख मुंबई इंडियंस से नाराज फैंस एक बार फिर रोहित शर्मा के लिए एस टीम को फॉलो करने लगे. उससे कुछ देर पहले टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच मार्क बाउचर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. हालांकि जिस सवाल का जवाब पूरा क्रिकेट जगत जानना चाह रहा है, उस पर दोनों ने चुप्पी साध ली.