26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RR vs KKR Pitch Report: गुवाहाटी में आज होगी छक्के चौकों की बारिश या रन के लिए तरसेंगे बल्लेबाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 70वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं लेकिन इस मैच का रिजल्ट प्लेऑफ के समीकरण को प्रभावित जरूर करेगा।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 19 May 2024, 5:34 PM IST

Guwahati Pitch Report

RR vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 70वां मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आईपीएल 2024 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है। वैसे तो अंतिम चार की सभी टीमें तय हो चुकी हैं लेकिन इस मैच से यह तय होगा कि क्वालीफायर्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने राजस्थान रॉयल्स होगी या सनराइजर्स हैदराबाद। इस मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ से पहले अपनी कमियों को दूर करना चाहेंगी और खूलकर बिना दबाव के खेलने की कोशिश करेंगी। हालांकि गुवाहाटी स्टेडियम की पिच भी इसमें अलग भूमिका निभाएगी।

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां पहली गेंद से बल्लेबाज के बैट पर आसानी से गेंद आती है जिससे यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 161 रन है और दूसरी पारी में 153 रन औसतन बनते हैं लेकिन आईपीएल के मुकाबलों में यहां 200 के पार का स्कोर बनना तय दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर भारत के खिलाफ 225 रन बनाकर सबसे बड़ा चेज किया था।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, तनुष कोटियन, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, शिमरन हेटमायर, आबिद मुश्ताक, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ और नवदीप सैनी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल , रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुशमंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन और अल्लाह गज़नफ़र।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: Rohit Sharma की प्राइवेट वीडियो हुई लीक, ‘हिटमैन’ ने उठाया ये कदम