रोहित शर्मा ने कहा, "क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाजी वाली हो गई है कि जो भी हम ट्रेनिंग के दौरान या मैच के समय प्राइवेट में अपने दोस्तों और साथियों के साथ बात कर रहे हैं, कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं स्टार स्पोर्ट्स से मेरी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है। कंटेट पाने के लिए ऐसे कदम एक दिन फैंस, क्रिकेटर्स और क्रिकेट के बीच के विश्वास को तोड़ देगी।"