
RCB Full Squad IPL 2025 IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और सलामी वल्लेवाज़ फिल साल्ट को 8.75 करोड़ और 11.50 करोड़ में खरीदा है।
आरसीबी ने विकेट कीपर जीतेश शर्मा को 11 करोड़ में खरीदा है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड को 12.50 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर टीम में शामिल किया है।
इससे पहले फ्रेंचाईजी ने पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत दो कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया है। ऐसे में वे ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड से दो से तीन कैप्ड और एक अनकैप्ड अपने साथ जोड़ सकते हैं।
बेंगलुरु ने कोहली को 21 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर रिटेन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम उन्हें एक बाद फिर कप्तान बना सकती है। वहीं उनके अलावा युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को 11 करोड़ और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मेगा ऑक्शन में 83 करोड़ रुपए के पर्स के साथ उतरी है। यह पंजाब किंग्स (PBKS) के 110.5 करोड़ के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्स है।
विराट कोहली - 21 करोड़
रजत पाटीदार - 11 करोड़
देवदत्त पडिक्कल - 2 करोड़
स्वास्टिक चिकारा - 30 लाख
फिल साल्ट - 11.50 करोड़ ✈
जीतेश शर्मा - 11 करोड़
लियाम लिविंगस्टोन - 8.75 करोड़ ✈
क्रुनाल पांड्या – 5.75 करोड़
स्वप्निल सिंह - 50 लाख
टिम डेविड - 3 करोड़ ✈
रोमारियो शेफर्ड - 1.50 करोड़ ✈
मनोज भंडगे - 30 लाख
जैकब बेथेल - 2.60 करोड़ ✈
यश दयाल - 5 करोड़
जोश हेज़लवुड - 12.50 करोड़ ✈
रसिक दार सलाम - 6 करोड़
सुयश शर्मा - 2.5 करोड़
भुवनेश्वर कुमार – 10.75 करोड़
नुवान तुषारा - 1.60 करोड़ ✈
Updated on:
25 Nov 2024 09:37 pm
Published on:
24 Nov 2024 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
