scriptIPL 2021 Auction: सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने कृष्णप्पा, जानिए कितने करोड़ में बिके | ipl auction 2021 krishnappa gowtham to punjab team know all about him | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2021 Auction: सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने कृष्णप्पा, जानिए कितने करोड़ में बिके

IPL 2021 Auction: आईपीएल के इतिहास के सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी के गौतम बन गए हैं……

नई दिल्लीFeb 18, 2021 / 09:17 pm

भूप सिंह

krishnappa_gowtham.jpg

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल IPL-14) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) को चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) ने 9.25 करोड़ रुपए की तगड़ी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। कृष्णप्पा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था और कोलकाता नाइट राइडर्स तथा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ सी मच गई।

आईपीएल नीलामी : मैक्सवेल को मिला खरीदार, आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा

कोलकाता कृष्णप्पा को एक करोड़ तक देने को तैयार हो गया था, लेकिन हैदराबाद उनसे आगे निकल गया और कृष्णप्पा के लिए पांच करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी गई। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी बोली में कूद पड़ा और उसने 9.25 करोड़ रुपए की तगड़ी बोली लगाकर आलराउंडर कृष्णप्पा को अपने साथ जोड़ लिया।

आईपीएल नीलामी : स्मिथ को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ लिया। शेल्डन जैक्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल कर लिया। मोहम्मद अजहरुद्दीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 लाख रुपये के ब्रेस प्राइस पर खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज केदार देवधर अपने बेस प्राइस 20 लाख रुपए होने के बावजूद अनसोल्ड रहे। उनके अलावा विवेक सिंह अनसोल्ड रहे।

Home / Sports / Cricket News / IPL 2021 Auction: सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने कृष्णप्पा, जानिए कितने करोड़ में बिके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो