scriptताबूत बनाने वाले इस शख्स के घर आसमान से गिरी ऐसी दुर्लभ चीज, रातोंरात बन गया 10 करोड़ का मालिक | Man Becomes Overnight Millionaire After Meteorite Crashes Through His | Patrika News
अजब गजब

ताबूत बनाने वाले इस शख्स के घर आसमान से गिरी ऐसी दुर्लभ चीज, रातोंरात बन गया 10 करोड़ का मालिक

-इंडोनेशिया के 33 वर्षीय जोसुआ हुतागलंगु (Josua Hutagalung) नाम के युवक के घर गिरा उल्का पिंड का टुकड़ा।-जोसुआ को उल्का पिंड के टुकड़े (meteorite) के बदले में मिले 10 करोड़ रुपए।-जोसुआ (Josua) के घर में गिरा उल्का पिंड का यह टुकड़ा ( meteorite) करीब 4 अरब साल पुराना बताया जा रहा है।

नई दिल्लीNov 20, 2020 / 11:02 am

भूप सिंह

meteorite_crashes.jpg

नई दिल्ली। बड़े-बुर्जुग कहते आए हैं कि पता नहीं चलता इंसान की किस्मत (Human luck) कब पलटा खा जाए। गरीबी और अमीरी जीवन के दो पहलु होते हैं। इसमें किस्मत (luck) का बड़ा रोल होता है। भगवान (God) पहले से तय करके रखते हैं कि किस इंसान को कितना पैसा देना है। ये सब तय समय पर ही मिलता है। कहते हैं कि किस्मत मेहरबान होती है तो दो वक्त की रोटी का मोहताज इंसान भी रातोंरात करोड़पति बन जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं जो रातोंरात करोड़पति (millionaire overnight) बन गया। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अचानक लाखों का मालिक बन जाएगा।

गिनीज बुक के 5 सबसे अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

ताबूत बनाने वाला यह शख्स बना रातोंरात करोड़पति
दरअसल, इंडोनेशिया (Indonesia) का ताबूत बनाने वाला एक शख्स देखते ही देखते करोड़ों का मालिक बन गया। हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया के 33 वर्षीय जोसुआ हुतागलंगु ( Josua Hutagalung) नाम के युवक की, जो कोलांग स्थित अपने घर में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके घर में छत को तोड़ते हुए एक ऐसी चीज आ गिरी, जिसने एक झटके में उसकी जिंदगी ही बदल दी। रिपोर्ट्स की मानें तो जोसुआ की घर की छत फोड़ते हुए घर में गिरी वो अजीबो-गरीब चीज कोई साधारण चीज नहीं बल्कि एक बेहद ही दुर्लभ उल्का पिंड (meteorite) का टुकड़ा था।

इस शख्स ने एक लुप्त होती प्रजाति को बचाने के लिए ठुकरा दिए 20 लाख

उल्का पिंड के बदले मिले 10 करोड़
जोसुआ के घर में गिरा उल्का पिंड का यह टुकड़ा करीब 4 अरब साल पुराना बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस पिंड का वजन 2 किलो से ज्यादा है, जो छत तोड़कर गिरा तो जमीन के अंदर 15 सेंटीमीटर नीचे धंस गया था। जोसुआ को इस उल्का पिंड के बदले 10 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जोसुआ का कहना है कि जब यह उल्का पिंड उसके घर में गिरा तो काफी गर्म था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे ठंडा हो गया था।

Home / Ajab Gajab / ताबूत बनाने वाले इस शख्स के घर आसमान से गिरी ऐसी दुर्लभ चीज, रातोंरात बन गया 10 करोड़ का मालिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो