क्रिकेट का टेस्ट फॉर्मेट एक कलात्मक और धैर्य पूर्वक खेले जाने वाला फॉर्मेट है। इसमें कोई भी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जल्दबाजी नहीं करता, क्रीज पर टिककर आराम से ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलकर रन बनाना एक बल्लेबाज का लक्ष्य होता है। लेकिन कई बार कुछ बल्लेबाज ऐसे भी होते हैं कि उन्हें फॉर्मेट से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सभी फॉर्मेट को एक ही तरीके से खेलते हैं जैसे भारत के वीरेंद्र सहवाग उनके बारे में कहते थे कि वह टेस्ट को वनडे के अंदाज में खेलते थे। कुछ ऐसा ही आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच में हुआ जब भारत के जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumah) ने स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart broad) के एक ओवर में 35 रन कूट दिए। आइए आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे महंगे ओवरों के बारे में बताते हैं