प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना पत्र में पूर्व कप्तान मिताली राज को शुभकामनाएं देते हुए लिखा आपने 2 दशक से अधिक समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है। क्रिकेट में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए आपको बधाई, आप में परिवर्तन लाने की ललक है जो वर्षों तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जरूरी होती है आपके इस जुनून ने आपकी ही नहीं बल्कि अन्य कई खिलाड़ियों की भी मदद की।