टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 111 गेंदों में 146 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 4 सिक्स लगाए। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं और दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि मैच में एक समय भारत के 98 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद ऋषभ ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में बढ़त दिला दी। इसके साथ ही ऋषभ ने कई खास रिकॉर्ड भी अपने नाम की आइए आपको बताते हैं